हरिद्वार, जनवरी 7 -- कोतवाली सिडकुल पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पोक्सो ऐक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को पीड़िता निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी सिडकुल क्षेत्र ने कोतवाली सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी चंद्रभान निवासी ग्राम सादात कोतवाली बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा और महिला हेड कांस्टेबल उमा सरोहा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.