फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कंपिल, संवाददाता किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक को चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि एक गांव निवासी उपेंद्र उर्फ भीम को को गिरफ्तार किया गया। वह नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद मुख्य आरोपी है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां बता दे शुक्रवार की भोर एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद उपेंद्र उर्फ भीम ने अपने भाई व एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलि...