देवघर, सितम्बर 13 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अब भी आरोपी फरार चल रहे हैं। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पीड़िता के परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई में धीमी गति से काम कर रही है और अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना लगभग एक सप्ताह पहले की है जब एक नाबालिग लड़की खेत की ओर से शाम में घर आ रही थी, उसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक युवक अपने कई साथियों के साथ उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उसी दौरान सभी ने मिलकर नाबालिग को झाड़ी में ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। वहीं अन्य आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण...