काशीपुर, नवम्बर 30 -- काशीपुर। एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि युवक नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा होने पर पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। काशीपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री की मोहल्ले की ही एक लड़की से दोस्ती थी और एक दूसरे के घर आना जाना भी था। इसी कारण उसकी पुत्री की अपनी सहेली के भाई से भी जान पहचान हो गई। बताया कि जुलाई में उसकी पुत्री अपनी सहेली के घर गई थी, लेकिन उसके घर पर कोई नहीं था। तब उसकी पुत्री को सहेली के भाई ने बात करने के बहाने रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना ली। बताया कि इसके बाद ...