धनबाद, दिसम्बर 7 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर पुलिस ने शनिवार को नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती के आरोप में जियलगोरा से पकड़े गए किशोर को धनबाद जेल भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी करीब एक साल उसे डरा-धमका कर और बहला फुसलाकर ज्यादती कर रहा था। नाबालिग ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो, आरोपी लड़की और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता की मां ने घटना की लिखित शिकायत जोड़ापोखर पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...