विकासनगर, जून 16 -- नाबालिग को हरियाणा ले जाकर जबरन शादी करवाने और दुष्कर्म की घटना में शामिल सभी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में पीड़ता के परिजनों ने सीओ विकासनगर कार्यालय में धरना दिया। सीओ ने अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन परिजनों को दिया। जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सभी आरोपी नहीं पकड़े गए तो अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। 28 मई को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी थी। जिसमें दो महिलाओं पर उनकी नाबालिग बहन को घूमाने के बहाने हरियाणा ले जाने और इसके बाद उसकी जबरन एक अधेड़ से शादी करवाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर किसी को बात बताने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.