बाराबंकी, नवम्बर 16 -- कोठी। क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने और जबरन कोर्ट मैरिज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़ित पिता के अनुसार 22 सितंबर को कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपी सूरज उनकी 17 वर्षीय बेटी को शहर में मेला दिखाने के बहाने घर से ले गया। वहां उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती कोर्ट मैरिज की। उसकी तस्वीरें भी खिंचवाईं। आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री घर पहुंची। इसके बाद आप बीती पिता को सुनाई। पिता की तहरीर पर इंस्पेक्टर कोठी अमित सिंह भदौरिया ने धारा 137 और 87 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नाबालिग से कोर्ट मैरिज करने का आरोप भी मुकदमें में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.