बाराबंकी, अक्टूबर 3 -- बाराबंकी । न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 44 ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पांच साल का कारावास व दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। थाना मसौली पर छह साल पहले एक यूवक ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना दी थी । तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। तत्तकालीन विवेचक ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र अदालत पर दाखिल किए । न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने दोनों पक्ष के अधिवक्ताओ की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया, कोर्ट ने शफाउदीन निवासी मसौली को पांच साल का कारावास व दस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.