बगहा, जनवरी 15 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में एक नाबालिग से छेड़खानी के बाद मारपीट की घटना घटी है।घटना मंगलवार की रात्रि की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें सतवरिया गांव निवासी ऐनुल अंसारी, अफजल अंसारी, जावेद अंसारी व आसीफ अंसारी शामिल हैं। मामले में सतवरिया गांव निवासी एक महिला ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें चारों आरोपितों समेत आशिक अंसारी, जोहरा खातुन और शबनम खातून को आरोपित किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार चारों आरोपी छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध पर उसके साथ मारपीट करने लगे। जावेद अंसारी और अफजल अंसारी गलत नीयत से उसके कपड़े फाड़ कर दुर्व्यवहार भी किया। शोर सुनकर जब वह बचाने गई तो इब्राहिम अंसारी लाठी से मारकर उसकी पसली तोड़ दिया। एफआई...