बदायूं, मार्च 18 -- थाना क्षेत्र की एक गांव में 15 मार्च की शाम को नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की गई। पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीडिता का आरोप है कि वह अपने ताऊ के घर पर गई थी। जब वह ताऊं के यहां बैठी थी तब पड़ोस में रहने वाले मुनेंद्र ने आवाज देकर अपने घर बुलाया। जब पीडिता पहुंची तो सभी लोगों के हाथ में तमंचे व बंदूक और चाकू थे। मुनेंद्र ने चाकू दिखाते हुए कहा कि मेरे ऊपर आरोप लगा रही है। इसी दौरान प्रमोद व सुमित, राहुल व वीरेश ने कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। जब युवती ने शोर मचाया तो उसके ताऊ व मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। कुछ देर बाद आरोपी फिर आए और युवती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.