शामली, दिसम्बर 3 -- शहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकडा गया आरोपी युवक स्कूल की छुटटी के बाद आने वाली छोटी बच्चियों से छेडखानी करता था। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। गत एक दिसंबर को शहर कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ व धमकी देने की घटना कारित की गयी थी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक आये दिन गली मोहल्ले में आने जाने वाली छोटी बच्चियों के साथ छेडखानी करता है और उनको पकड लेता है। जिसके बाद पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक तरुण पुत्र धनप्रकाश निवासी मौहल्ला दयानन्दनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी तरूण को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया...