प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लड़की का शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण कराया है। जल्द ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज होगा। उधर, उसके छोटे भाई को महाराष्ट्र से वापस लाने के लिए पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है। डीसीपी यमुनानगर ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर लड़की से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। साथ ही पुलिस टीम को फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। चौदह वर्षीय नाबालिग लड़की और उसका दस वर्षीय भाई माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हो गए थे। आरोप है कि ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.