रुद्रपुर, अगस्त 3 -- दिनेशपुर। नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एक साल से वह डरा-धमकाकर कुकर्म कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, दिनेशपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके 14 वर्षीय पुत्र के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया था। आरोपी चॉकलेट का लालच देकर और धमकाकर उसके साथ कुकर्म कर रहा था। वह पिछले एक साल से कुकर्म कर रहा था। इस दौरान लड़का डर के कारण किसी को कुछ नही बता रहा था। उसके पास भेजी गई कुकर्म की वीडियो से मामले का पता चला है। आरोप है कि इस बारे में बात करने गए पीड़ित से ही आरोपी के दो बेटों ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.