रुडकी, फरवरी 12 -- पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आरोपी ने उनके 12 वर्षीय बेटे के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग से जुड़ा अपराध होने के कारण पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने बुधवार देर शाम को आरोपी मुनत्याज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को लिखापढ़ी के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...