सहरसा, मार्च 18 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने जबरन घर में घुसकर आपनी नाबालिग लड़की साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि बीते शनिवार को दिन के करीब 10 बजे मुझे और मेरे पति को मोबाइल पर एक ऑडियो रिकार्डिंग मिला। जिसे सुनने के बाद उसमें मेरी बेटी साथ छेड़खानी एवं बदतमीजी का जिक्र हो रहा था। जब बेटी से जानकारी लिया तो उसने एक युवक का नाम लेते हुए बताया कि 10 फरवरी के रात करीब 12 बजे मेरे साथ गलत नियत से छेड़खानी किया जब हो-हल्ला करने की कोशिश किया तो उसने मेरा मुंह बंद कर दिया और मोबाइल से अडियो रिकार्डिंग कर लिया। उसके साथ एक दूसरा लड़का घर से बाहर था। पीड़ित के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.