पूर्णिया, मार्च 24 -- रूपौली, एक संवाददाता। हथियार का भय दिखाकर बीते 19 मार्च को हुए मोबाइल छिनतई की घटना के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो युवक सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। साथ ही घर से दो देसी कट्टा,एक देसी पिस्टल, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को भी बरामद किया। मामले के बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने बताया कि घूम घूम कर अगरबत्ती बेच रहे मोहनपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक गांव निवासी बीरेंद्र मंडल से बीते दिनों टीकापट्टी थाना क्षेत्र के श्रीमाता पावरग्रिड के समीप हथियार का भय दिखाकर मोबाइल छीन लिया गया था। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध लिखित आवेदन थाना में दिया था। पुलिस ने घटना का सफल उद्भेदन करते हुए श्रीमाता गांव से मोनू कुमार ,अभय कुमार और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया। साथ ही दो देसी कट्टा, एक देसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.