किशनगंज, अप्रैल 16 -- किशनगंज, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही एक नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना सोमवार शाम की बताई जाती है। पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजन के द्वारा सदर थाने में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है। एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नाबालिग है। उसे हिरासत में लिया गया है। आगे कार्रवाई की जा रही है। नाबालिक लड़की का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। जहां 13 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने रिश्तेदार के साथ रहती थी। पास के मकान में आरोपी 17 वर्षीय नाबालिक लड़का भी रहता था। सोमवार की शाम नाबालिग लड़की के परिजन घर से बाहर थे। इसी दौरान आरोपी लड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.