किशनगंज, नवम्बर 4 -- किशनगंज। संवाददाता ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत 28 अक्टूबर को असम से ट्रेन से भागी एक नाबालिग लड़की को किशनगंज आरपीएफ की टीम ने सोमवार को किशनगंज रेलवे स्टेशन ने ट्रेन से बरामद किया है। नाबालिग लड़की को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। बताया जाता है की उक्त नाबालिग लड़की किसी को लेकर असम राज्य के अपने घर से निकल गई थी। इसकी सूचना किशनगंज आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलने पर ट्रेन के किशनगंज पहुंचते ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उक्त नाबालिग लड़की को किशनगंज स्टेशन पर उतार लिया। आरपीएफ निरीक्षक एचके शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की को ट्रेन से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.