बगहा, फरवरी 4 -- बेतिया। कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव से चुहड़ी बाजार गयी लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोपी लड़की के दरवाजे पर पहुंच हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में कुमारबाग थाने में तीन लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी हैं। कुमारबाग थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश कुमार, सुंदर साह तथा लक्ष्मी साह को अभियुक्त बनाया गया है। अपह्रत लड़की को ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। एफआईआर में लड़की के पिता ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 20 जनवरी को पांच बजे अपने घर से सामान खरीदने के लिए चुहड़ी बाजार गयी। दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं आयी तो वे लोग खोजबीन करते हुए चुहड़ी गए। लेकिन उसका पता नहीं चला। ग्रामीणों के सहयोग से मालूम चला कि आकाश कुमार, सुंदर साह तथा लक्ष्मी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.