समस्तीपुर, फरवरी 12 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृत लड़की की मां के लिखित बयान पर सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें अपहृत लड़की की मां ने कहा है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री विगत मंगलवार के सुबह अपने घर से खालिसपुर स्थित एक कोचिंग में पढ़ने गई थी,जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव ही कतिपय लोगों ने गलत नीयत से उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। जब पीड़िता ने आरोपित युवक के पिता से यह शिकायत करने गई तो उक्त लोगों ने डांटझ्र डपटकर उन्हें भगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.