किशनगंज, दिसम्बर 2 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में सोमवार को सदर थाना में पीड़ित परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की घर से 21 नवंबर की शाम को राशन लेने निकली थी। काफी देर बीत जाने के बाद भी वह घर वायस नहीं लौटी। परिजनों का आरोप है कि खगड़ा निवासी एक युवक के द्वारा नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। नाबालिग लड़की शाम करीब 6 बजे राशन लेने गई थी। आधे घंटे तक नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई तो पता चला कि उसे कोई युवक जबरन अपने साथ ले गया है। नाबालिग लड़की के पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए खोजबीन क...