मधुबनी, दिसम्बर 13 -- हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण कांड में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहृता की मां ने खिरहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गत गुरुवार को लड़की कुछ काम से घर से बाहर निकली। कुछ देर तक वापस नही आई तो घर वालों ने खोजबीन शुरू किया। पता चला कि नेपाल के लोहना गांव निवासी अनिल ठाकुर व बिमलेश ठाकुर लड़की को टेम्पो पर बैठाकर ले गया है। घर वालों ने टेम्पो का पीछा किया तो साहरघाट में बिमलेश पकड़ा गया। हालांकि लड़की व अनिल ठाकुर नेपाल की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी व लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...