काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर, संवाददाता। कोतवाली आईटीआई क्षेत्र से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों पर अपनी बेटी को षड्यंत्र के तहत बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। एक व्यक्ति ने आईटीआई पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री चोरी छिपे एक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती थी। जांच करने पर पता चला कि वह तीन अलग-अलग अज्ञात मोबाइल नंबरों पर लगातार बात कर रही थी। पिता का आरोप है कि वह मोबाइल फोन भी उन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी बेटी को दिया था और उसे अपने झांसे में ले रखा था। बताया कि 5 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से बाहर गए थे और उनकी पत्नी पशुओं का चारा लेने गई थी। जब पत्नी घर लौटी, तो बेटी गायब थी। तलाशी ले...