पूर्णिया, फरवरी 4 -- मीरगंज, एक संवाददाता मीरगंज थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। वह भोज खाकर अपने घर लौट रही थी और इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित की दादी द्वारा मीरगंज थाना में आवेदन दिया गया। जिसमें गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया गया है। पीड़िता की दादी का कहना है कि पूर्व से ही वह युवक उसकी पोती को गलत नियत से परेशान करता था। मामले को लेकर मीरगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा कुमारी ने बताया कि आवेदन दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...