मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया इलाके में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मोहल्ले के एक युवक को नामजद करने के साथ चार अज्ञात को आरोपित किया है। सभी पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सोमवार शाम घर के कुछ काम से बाहर निकली थी। घर लौटने के दौरान आरोपितों ने घेर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने और स्थानीय लोगों के जुटने के बाद सभी आरोपित वहां से भाग निकले। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.