जौनपुर, फरवरी 7 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में भदोही जिले के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बहन को भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बनपुरवां गांव निवासी अंकुश यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की अपने साथ करीब 20 हजार रुपये नकद और कुछ आभूषण भी ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...