आरा, फरवरी 25 -- तरारी, संवाद सूत्र। शादी की नीयत से नाबालिग लड़की भगाने के मामले में तरारी थानाध्यक्ष पीके भास्कर के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी युगल को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार को किशोरी का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। वहीं इस मामले में गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त भानु कुमार को जेल भेज दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में टेंट गाड़ने गये मजदूर से उसी गांव की नाबालिग किशोरी की आंखें चार हो गईं। दोनों मोबाइल से बातें करने लगे। कुछ ही दिन में प्रेम परवान चढ़ गया और प्रेमी युगल रविवार को घर वालों से चुपके भाग निकले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...