रांची, मई 15 -- रांची। रांची के डुमरदगा की रहने वाली एक नाबालिग लड़की गायब हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खेलगांव थाने में दर्ज कराई है। पिता के अनुसार, पुत्री को 14 मई को वह स्कूल छोड़कर आए थे। दोपहर 12 बजे स्कूल से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर उसका बैग समेत अन्य सामान फेंका हुआ मिला है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...