रांची, अगस्त 18 -- रांची। डिबडीह नया टोली की रहने वाली 14 साल की एक नाबालिग लड़की गायब हो गई है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के मां ने डोरंडा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग की मां ने आवेदन में कहा कि वह पति के साथ 15 अगस्त को नामकुम गई हुई थी। शाम पांच बजे जब वह लौटी तो देखा कि उनकी नाबालिग पुत्री गायब है। काफी खोजबीन करने पर भी नाबालिग पुत्री का पता नहीं चला। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...