गिरडीह, अगस्त 4 -- गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को लेकर एक युवक फरार हो गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में लड़की के चाचा की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर सिहोडीह निवासी आदित सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। प्राथमिकी में चाचा ने कहा है कि उसकी भतीजी 31 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे अपने घर से कॉलेज जाने की बात कह कर निकली थी और उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। शाम पांच बजे तक जब वह घर नहीं आयी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। लड़की के सहेलियों से पूछताछ किया गया तो पता चला कि उसका और आदित सिंह का काफी लगाव था। आदित नामक लड़का उसकी भतीजी को लेकर फरार हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.