पलामू, दिसम्बर 8 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगा कर ले जाने के मामले में सोमवार को पिपरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि 13 नवंबर को पिपरा थाना क्षेत्र के हरताप राम ने नाबालिग लड़की को भगाकर हरियाणा के सोनीपत ले गया था। आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार कर नाबालिग के साथ पिपरा थाना लाया गया। पूछताछ के बाद सोमवार की सुबह में युवक को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...