गंगापार, दिसम्बर 6 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि ग्रामीणों में भी इस प्रकरण को लेकर रोष व्याप्त है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि गांव का 20 वर्षीय युवक रमेश चंद्र साहू उर्फ गोलू उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास और गांव में खोजबीन शुरू की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। पिता का कहना है कि वह आरोपी युवक के पिता के घर भी बेटी को वापस लाने की गुहार लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उल्टा उन्हें गंभीर धमकियां दी गईं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़ित परिवार धमकी से सहम गया, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया। ग्रामीण...