मैनपुरी, जुलाई 6 -- यूपी के मैनपुरी में करहल के कस्बा स्थित एक मोहल्ले से 17 वर्षीय किशोरी 1 जुलाई की शाम 5 बजे अचानक घर से गायब हो गई। उसका कोई पता नहीं चला तो पिता ने थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। लेकिन बाद में जानकारी हुई कि उसे मुरादाबाद का एक युवक अगवा कर ले गया है। लड़की की युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जिसके बाद बात भी होनी शुरू हुई। परिजन इस मामले को लव जिहाद से जोड़कर भी बता रहे हैं। पिता ने पुलिस से पुत्री को जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसकी पुत्री 1 जुलाई की शाम 5 बजे अचानक गायब हो गई। उसके बारे में पता किया गया तो कोई पता नहीं चला। उसकी पुत्री घर से अपने शैक्षिक अभिलेख तथा शादी के लिए रखे सोने चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। जानकारी दी कि उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.