कटिहार, मार्च 19 -- आजमनगर, एक संवाददाता एक नाबालिक लड़की के साथ हत्या के मामले का 11 दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। जबकि इस मामले की जांच करने के लिए एसपी भी घटना के अगले दिन आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित घटना स्थल पर पहुंचे थे। वहीं मृतिका की मां न्याय की गुहार लग रही है। मृतिका की मां ने बताया कि अब तक उनकी बेटी की हत्या मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस कुछ भी नहीं बता पा रही है। थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या मामले में गहराई से जांच की जा रही है, सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.