प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रयागराज। फूलपुर की नाबालिग लड़की को केरल ले जाकर जबरन धर्मांतरण और जिहाद के नाम पर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश में मुख्य आरोपी मोहम्मद ताज रविवार को आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फूलपुर थाने की पुलिस ने मोहम्मद ताज को मुखबिर की सूचना पर परासिनपुर नहर पुलिया के पास घेरेबंदी कर गिरफ्तार किया। मोहम्मद ताज पिछले डेढ़ महीने से फरार चल रहा था। गिरोह के सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। फूलपुर की 15 वर्षीय दलित किशोरी को ब्रेनवॉश कर मोहम्मद ताज ने फूलपुर की दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ के सहयोग से आठ मई को केरल के त्रिशूल भेजा था। जहां किशोरी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद कैद रखकर जिहाद के नाम पर मुस्लिम धर्म की तालिम दी जा रही थी। हालांकि 28 मई को किशोरी के कैंप से भागने के बाद मामला उजागर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.