जामताड़ा, जुलाई 29 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। बागडेहरी थाना की पुलिस ने नाबालिग के अपहरण करने के आरोपी दीनू बाउरी गिरफ्तार किया है। सोमवार को एसडीजेएम के न्यायालय में गिरफ्तार आरोपी को पेश किया गया। वहीं न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ बागडेहरी थाना कांड संख्या- 14/25 दर्ज है। यह प्राथमिकी अपहृत की माता ने दर्ज कराई है। दर्ज मामले में कहा गया है कि 21 जून 2025 को 10 बजे उनकी लड़की घर से बिना बताएं कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद नाबालिग लड़की नहीं मिली। आरोप है कि उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर कर अपने साथ लेकर पश्चिम बंगाल भाग गया। मौके पर जाकर पुलिस ने पीड़िता का सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर पीड़िता का 183 बीएनएस के तहत न्यायालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.