पूर्णिया, फरवरी 4 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के खेदलीचक गांव में एक नाबालिग लड़की के गांव के ही पड़ोसियों के द्वारा अपहरण को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवक पर अपरहण का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते 30 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे वह पढ़ाई करने कोचिंग निकली थी और देर शाम तक घर नहीं लौटी। मीरगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...