मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद में एक बच्ची की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। बच्ची के माता-पिता तक ये जानकारी पहुंची तो होश उड़ गए। नाबालिग लड़की की फर्जी आईडी बनाकर फोटो अपलोड की गई थी। इंस्टाग्राम से कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की फोटो चुराकर एक युवक ने उसे एडिट करके अश्लील बना दिया। बाद में किशोरी के नाम से ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वह अश्लील फोटो अपलोड कर दी। मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर कटघर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की इंस्टाग्राम पर आईडी है। आरोप लगाया कि उस आईडी से कोई व्यक्ति बेटी की फोटो चोरी करके उसे एडिट करके अश्लील फोटो में बदल दिया। बाद में बेटी के नाम से ही फर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.