किशनगंज, अप्रैल 23 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज रेल गुमटी रोड की रहने वाली नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में परिजनों ने सदर थाने में अपनी बच्ची के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई है।थाने को दिए गए आवेदन के अनुसार नाबालिग लड़की 31 मार्च की संध्या से लापता है।जब वह घर वायस नहीं आई,तब परिजन परेशान होने लगे।बच्ची की खोजबीन शुरू की गई।परिजनों ने आसपास के रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन भी की। लेकिन वह नहीं मिली।परिजनों ने नाबालिग लड़की के मोबाइल पर भी कॉल किया लेकिन घटना के दिन से ही स्विच ऑफ आ रहा है।परिजनों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की आशंका जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.