सहरसा, फरवरी 13 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के लक्षमिनियां गांव से एक नाबालिग लडकी के अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीडित मां ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये पुलिस को बताया कि मैं और मेरी नाबालिग पुत्री मंगलवार की सुबह में घर के बगल में टहल रहे थे उसी समय दो बाइक से पांच युवक आया और मेरी बेटी को जबरन उठाकर फरार हो गया। दिये हुये आवेदन में सहरसा निवासी रणविजय कुमार सहित अन्य पर आरोप लगाया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि आवेदन के आलोक में रिपोर्ट दर्ज कर लिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी की गई। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र से लडकी को शादीशुदा हाल में बरामद किया गया। वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवा...