देहरादून, अगस्त 25 -- माता-पिता के बीच विवाद में एक नाबालिग पुत्र पर हमला किया गया। हमले का आरोप बेटे की मां पर लगा है। इस घटना के बाद से बच्चा क्षुब्ध है। एयरफोर्स अधिकारी पिता को बच्चे को काउंसलिंग के लिए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग लाना पड़ा है। दो बार की सुनवाई में मां अभी तक एक भी बार सुनवाई में नहीं पहुंची है। बाल आयोग ने इस मामले में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर र्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला ऋषिकेश का है। ऋषिकेश निवासी एयरफोर्स अधिकारी का विवाह के 15 साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा चला। दोनों के दो बेटे भी हुए। दोनों ने कई शहरों में प्रापर्टी खरीदी, ऋषिकेश में काफी पुश्तैनी जमीन भी युवक के हिस्से आई। पांच साल पहले महिला एक प्रापर्टी डीलर के संपर्क में आई। आरोप है कि उसके कहने पर महिला ने प्रापर्टी का बड़ा हिस्सा बेच दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.