गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पिता ने पड़ोस के गांव के एक युवक समेत छह लोगों पर 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, 15 दिसंबर को उनकी बेटी रोज की तरह एक इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवक अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उसे भगा ले गया। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर मछलीगांव पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें उसी रात छोड़ दिया। पिता का आरोप है कि आरोपियों के छोड़े जाने से बेटी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन...