हापुड़, जनवरी 21 -- क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्ष की बेटी नगर के एक कालेज में पढ़ती है। कालेज के निकट दुकान करने वाले युवक ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसकी बेटी को शादी के लिए दवाब बनाने लगा। पीड़ित ने बताया कि उसने युवक से ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने रुकावट बनने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.