मधेपुरा, मार्च 25 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के ललिया गांव की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लापता लड़की के परिजन पड़ोस के एक युवक पर बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा रहे हैं। घटना बीते16 मार्च की बतायी गयी है। लापता किशोरी की मां के आवेदन पर पड़ोसी युवक अमित कुमार, उसके चाचा सुभाष भगत, रूपेश भगत, दादा राजेंद्र भगत और सुभाष भगत की पत्नी अमरीता उर्फ गुड़िया भगत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब किशोरी अपनी मौसी के यहां पूर्णिया जिले के बलिया थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव स्थित काली मंदिर में पूजा कर लौट रही थी। संयोगवश किशोरी की मां भी घटना के समय अपनी बहन के यहां थी। वह अखंड रामधुन के आयोजन में भाग लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.