हजारीबाग, जनवरी 4 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के देवचंदा मोड़ के पास नाबालिग बाइक सवार अनियंत्रित होकर कुरकुरे खरीदने आ रहे बालक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे खोड़ाहार के उपमुखिया रोहित यादव दोनों बच्चों को लहुलुहान देखकर अपने वाहन से बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। बरही अनुमंडलीय अस्पताल में दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमन कुमार उम्र 15 वर्ष पिता डब्बलु सिंह बाइक चला रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और घर से कुरकुरे खरीदने के लिए आए कुणाल कुमार सिंह उम्र 7 वर्ष को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार अमन कुमार और कुणाल कुमार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपमुखिया रोहित यादव ने गोल्डन आवर में दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों बच्चों के माता पिता औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.