बागपत, फरवरी 17 -- खेकडा। खेकड़ा कस्बे में दो नाबालिग बहनों की शादी कराए जाने की सूचना पर थाना एएचटीयू और जिला प्रोबेशन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच में दोनों बहनें नाबालिग पाई गई। जिसके बाद उन्हें सीडब्ल्यूसी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने बालिग होने तक दोनों बहनों की शादी कराए जाने पर रोक लगा दी। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना एएचटीयू और जिला प्रोबेशन टीम खेकड़ा कस्बे के जैन कॉलेज रोड स्थित एक मकान पर पहुंची। जहां टीम को शादी की तैयारी होते मिली। टीम में शामिल अधिकारी वंदना गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों बहनों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई, तो एक की उम्र 15 और दूसरी की उम्र 17 साल पाई गई। बताया कि छोटी बहन कक्षा आठ और बड़ी बहन कक्षा 10 में पढ़ रही है। उम्र का पता चलने के बाद दोनों बहनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.