चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा। तांतनगर ओपी में एनबी इंजीनियरिंग प्राइवेट कंपनी के जेसीबी चालक साहेब महतो के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। 13 अप्रैल को दर्ज मामले में बताया गया कि 26 फरवरी 2025 को साहेब ने पीड़िता को डरा-धमका कर खेत ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने डर से अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। कुछ दिन बीत जाने के बाद पीड़िता ने हिम्मत बांध कर अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने छानबीन करते हुए चालक साहेब के खिलाफ डराने धमकाने और शरीर संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.