बेगुसराय, नवम्बर 9 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ दुराचार की घटना सामने आई है। रविवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पड़ोस का एक नाबालिग लड़के के द्वारा दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग की नाजुक स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़के के पिता को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...