सहारनपुर, फरवरी 23 -- अंबेहटा। थाना क्षेत्र की बताई जा रही एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। तस्वीरों में बच्ची के साथ कथित रूप से मारपीट करता व्यक्ति नजर आ रहा है। रविवार को जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं, स्थानीय लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने भी तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस का कहना है कि वायरल तस्वीरों की सत्यता की जांच की जा रही है। बच्ची और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...