सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां के द्वारा गुरुवार को लिखित आवेदन दिया गया है। बताया गया है कि इनकी नाबालिग बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म की घटना अरहर के खेत में ले जाकर की गयी है। पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर थाने में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है। घटनास्थल की जांच थानाध्यक्ष हुसैनगंज थाना व एफएसएल टीम द्वारा की गई है। अनुसंधान के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त नामजद आरोपी दुर्गेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...